Premamand_Maharaj_Vrindavan_RadheRadhe
वृंदावन में नहीं गूंजेगी अब सुबह की पद यात्रा की ध्वनि, स्वास्थ्य कारणों से निर्णय
वृंदावन के श्रद्धालुओं के लिए यह समाचार भावनात्मक है। प्रेमानंद जी महाराज की प्रसिद्ध पद यात्रा, जो प्रतिदिन श्री हित राधा केली कुंज तक होती थी, अब अनिश्चितकाल तक बंद कर दी गई है। श्री वृंदावन धाम ने बताया कि महाराज जी इस समय स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और यात्रा तभी पुनः आरंभ होगी जब वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।
