rss_mohan_bhagwat_satna
‘हम सब सनातनी हैं’ — भागवत ने दी आध्यात्मिक एकता की सीख
सतना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि सभी भारतीय सनातन परंपरा से जुड़े हैं और भिन्नता के बावजूद एक हैं।
उन्होंने कहा, “हमारे बीच जो दीवारें हैं, वे कृत्रिम हैं। जब हम आध्यात्मिक दृष्टि से देखते हैं तो सभी एक स्वर में भारतमाता की संतान लगते हैं।”
उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वह अपने जीवन में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीयता का समन्वय बनाए रखे।
